फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Just fired two dozen passengers injured

बस पलटी, दो दर्जन सवारियां घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जसराना से मैनपुरी जा रही बस कुसियारी के निकट ख्ंादी में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को रेफर कर दिया गया। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ एसडीएम जसराना, एसपी देहात, सीओ शिकोहाबाद, जसराना ने मौका मुआयना कर अस्पताल में घायलों से पूछताछ की। 
विज्ञापन

 जसराना से सवारियां भरकर बस (संख्या यूूपी 75 बी 9724) घिरोर (मैनपुरी) जा रही थी। कुसियारी में बस तेज आवाज के साथ खंदी में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर एसपी देहात अमर सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद बीके तिवारी, सीओ जसराना संजय वर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार छविराम वर्मा, एसएचओ ध्यानपाल सिंह के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा। 
विज्ञापन


दो नंबर बने चर्चा का विषय
जसराना (ब्यूरो)। अनियंत्रित पलटी बस की नंबर प्लेट चर्चा का विषय बन गई। बस में मौजूद कागजों में कुछ और नंबर है और नंबर प्लेट में कोई दूसरा नंबर। पुलिस ने कागज एवं नंबर प्लेट को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की गलती से हुआ हादसा 
जसराना (ब्यूरो)। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा चालक की गलती से हुआ है। बस में डीजल खत्म होने के बाद उसने डीजल मंगाकर डाला था। बोनट ऊपर कर बस चला रहा था। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट हो गई। गनीमत रही कि बस की स्पीड अधिक नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed