फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If not beat youth hostage extortion, revolver Tani

रंगदारी न देने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा, रिवाल्वर तानी

Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
If not beat youth hostage extortion, revolver Tani
9 एमएम पिस्टल
रंगदारी न देने पर कुछ युवकों ने बिहारीनगर निवासी एक युवक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की और उसको जान से मारने की धमकी देते हुए रिवाल्वर भी तान दी। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने न्याय के लिए उत्तर पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित अर्जुन शर्मा पुत्र चंपाराम शर्मा का कहना है कि वह उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीनगर में सपरिवार रहता है। वह काम पर जा रहा था, तभी मोहल्ले के ही कुछ युवक  उसको पकड़कर अपने घर ले गए और एक कमरे में बंधक बनाकर उसको पीटा। साथ ही उससे 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने देने से इनकार किया तो आरोपी युवकों ने उसको धमकी देते हुए कहा कि तुम चोरी का माल खरीदते हो। इसकी शिकायत पुलिस से करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे। एक आरोपी युवक के रिश्तेदार दक्षिण थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात बताए जाते हैं। इसके साथ ही आरोपी युवकों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए तो तुमको जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed