फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Highway robbery by two couples, woman beaten

हाईवे पर दो दंपति से लूट, महिला को पीटा

Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Highway robbery by two couples, woman beaten
लूट का शिकार दंपति।
 योगीराज होटल और सोथरा रोड पर दो दंपति से लूट के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कतरे हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। आरोप है कि एक वारदात के दौरान यूपी 100 की गाड़ी घटना को देखकर वहां से चली गई।
विज्ञापन

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी राजीव कुमार और उसकी पत्नी नीरज को योगीराज होटल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तानकर महिला से आभूषण उतरवा लिए। राजीव ने विरोध किया तो बदमाशों ने नीरज को पीट दिया। बदमाश राजीव से दस हजार रुपये, दो अंगूठी और सोने की चैन और नीरज से छह अंगूठी, सोने की चैन, पैंडल और मंगलसूत्र लूटकर ले गए। चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राजीव ने आरोप लगाया कि वारदात के दौरान पास में ही यूपी 100 की गाड़ी खड़ी थी लेकिन वारदात होती देखकर पुलिस कर्मी गाड़ी लेकर मौके से चले गए। राजीव ने कंट्रोल रूम को भी फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस पर आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। बाद में थाना पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

इधर, सोथरा रोड पर सुभाष और उनकी पत्नी यदुवाला निवासी मेला वाला बाग थाना शिकोहाबाद को लूट लिया। बदमाश दंपति से तीन अंगूठी, सोने की चेन तथा कुंडल लूटकर ले गए। यदुवाला करहल में एएनएम हैं और वह पति के साथ ड्यूटी से आ रही थी। घटना की जानकारी पर सुभाष के रिश्तेदार सिरसागंज चेयरमैन संजीव यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed