{"_id":"583885da4f1c1b262413d9a6","slug":"had-to-implicate-innocents-murdered-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगुनाहों को फंसाने के लिए किया था मां का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगुनाहों को फंसाने के लिए किया था मां का कत्ल
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोप में दुश्मनों को जेल भेजने के लिए बेटों ने अपने बहनोई और पुत्र के साथ मां का कत्ल कर दिया। इसका खुलासा मटसेना पुलिस ने मृतका के नाती की गिरफ्तारी के बाद किया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि दादी की हत्या पिता और चाचाओं ने फूफा के साथ मिलकर फूफा के घर के पीछे गोली मारकर की थी। इसके बाद वह शव बाइक से लेकर गया। मामले में पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊं निवासी पंचम सिंह पुत्र रघुपति सिंह की पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला रइया निवासी बॉबी पुत्र ध्यानपाल और सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी जितेंद्र से हत्या की रंजिश है। पंचम सिंह ने बॉबी के रिश्तेदार मंगल सिंह की बालू खनन को लेकर ढोलपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बॉबी और उसके परिवारीजनों को हत्या के मामले में झूठा फंसाने के लिए पंचम सिंह ने सिरसागंज निवासी जितेंद्र के भाई पेशकार की 12 सिंतबर को गांव गुदाऊं में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशकार की हत्या करने के लिए पंचम सिंह उसे घर बुलाकर लाया था लेकिन थानाध्यक्ष लाइनपार अभय सक्सेना ने घटना का सही खुलासा किया। इसके बाद पंचम सिंह फरार हो गया लेकिन पुलिस ने पंचम सिंह के बेटे सनोज को पेशकार की हत्या में नामजद कर जेल भेज दिया।
इसके बाद पंचम सिंह और उसके परिवारीजनों ने बाबी और जितेंद्र को हत्या के मामले में फंसाने के लिए अपनी मां कीर्ति देवी की योजनाबद्ध तरीके से 22 नवंबर की रात अपने बहनोई ओमनारायण निवासी खडे़रिया थाना मटसेना के मकान के पीछे खेतों में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद कीर्ति देवी के शव को लेकर पंचम सिंह का पुत्र सचिन अपने चाचा राजू के साथ मटसेना पहुंचा और बाइक सहित शव को सड़क पर डालकर हत्या करने की बात कहकर शोरगुल कर दिया। मामले में पंचम सिंह के भाई राजवीर सिंह ने मटसेना थाने में बाबी और जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने सचिन से पूछताछ की तो उसने सच्चाई पुलिस को बता दी। इस पर पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।