फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gang of robbers caught, two arrested

लुटेरों का गैंग पकड़ा, दो गिरफ्तार

Tue, 16 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gang of robbers caught, two arrested
पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया।
आगरा, एटा, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, औरैया, मैनपुरी, एटा, फर्रुखाबाद मुजफ्फरनगर तथा चंदौसी के साथ फिरोजाबाद में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग पुलिस के हत्थे पर चढ़ गया है। इस दौरान गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट की करीब 20 वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए बदमाशों से लूटों की रकम में से 60 हजार रुपये नकद, बाइक तथा हथियारों के साथ अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश फिरोजाबाद जिले में करीब 10 अप्रैल को आए थे। जिन्होंने सत्यनगर टापाकलां निवासी चंद्रशेखर फौजी के मकान में कमरा किराए पर लिया था और 25 अप्रैल को जिले से चले गए थे।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि एसएसआई उत्तर और क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए बदमाश सुरेंद्र सिंह करवल निवासी करवल कॉलोनी थाना मुंडेरवा बस्ती तथा सुनील कुमार भातू चंदावली पटेलनगर रेलवे कालोनी मुरादाबाद निवासी है। बैंक से रुपये निकालने वाले व्यक्ति का पल्सर बाइक से पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए बदमाशों ने 12 अप्रैल को अंतराम निवासी बुढरई एटा रोड शिकोहाबाद से एक लाख, 19 अप्रैल को हम्मीर सिंह निवासी मलखानपुर थाना शिकोहाबाद से 1.20 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।  गिरफ्तारी के लिए एसएसआई और एसओजी प्रभारी को टीम के साथ लगाया गया था। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का नकदी पुरस्कार तथा 15 हजार रुपये का पुरस्कार आईजी जोन आगरा की ओर से दिलाने की घोषणा की है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, चरस, 60 हजार रुपये नकद और महिला का पर्स बरामद किया गया है।
विज्ञापन

किस जिले में कितनी की लूट
आगरा में एक लाख की, एटा में दो लूट 60 और 50 हजार की। बहराइच में 60 हजार की, गोंडा में तीस हजार, फैजाबाद में 20 हजार, वाराणसी में 24 हजार, इलाहाबाद में तीन लूट 24, 18 और 15 हजार, औरैया में 15 हजार, मैनपुरी में 18 हजार, फर्रुखाबाद में 55 हजार, मुजफ्फरनगर में 26 हजार और चंदौसी में लूट की वारदात को अंजाम देते वक्त मौके पर ही पकड़े गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों के बैंक खातों में जमा है लाखाें की नकदी
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खातों में करीब 10 लाख रुपये की नकदी जमा है। इसको सीज करा दिया गया है।  चल और अचल संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। इनका एक साथी संजय भातू निवासी भातू लाइन थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed