{"_id":"57fcf3364f1c1b3e7128f677","slug":"furore-over-negligence-in-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार में लापरवाही पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचार में लापरवाही पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
घायल को इलाज देने के लिए तीमारदार और चिकित्सक में नोकझोंक हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार नहीं मिला। परिवारीजनों ने उपचार करने को कहा तो उनसे अभद्रता कर दी गई। इसको लेकर अस्पताल में विवाद हो गया। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। बाद में परिवारीजन घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
गांव नगला राधे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सोनू पुत्र प्रमोद निवासी धरमई थाना सिरसागंज घायल हो गया था। सिरसागंज पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे तो युवक उपचार के लिए तड़प रहा था। चिकित्सक अनदेखी किए हुए थे। सोनू के फूफा प्रेमकिशोर ने चिकित्सक से उपचार की बात कही तो चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए आगरा ले जाने की सलाह दी। इस पर नोंकझाेंक हो गई। किसी ने हंगामा की खबर पुलिस को दे दी। थाना उत्तर पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया। इसके बाद परिवारीजन युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित के फूफा प्रेम किशोर का कहना है कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो युवक लावारिस की तरह पड़ा था। प्राथमिक उपचार देने की जगह चिकित्सक आगरा ले जाने की बात कह रहे थे। इसका विरोध करने पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी थी।
वर्जन--
कुछ बाहरी लोगों के कहने पर पीड़ित परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। चिकित्सक द्वारा मरीज को उपचार देने के साथ ही उसको ड्रिप भी लगाई गई थी। इसकी जानकारी देर रात चिकित्सक द्वारा उन्हे दी गई थी।
विज्ञापन
डा. अजय शुक्ला, सीएमएस जिला अस्पताल फीरोजाबाद।