फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer shot dead in Kamalpur

कमालपुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 08 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Kamalpur
Firing
थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में बुधवार को खेत से लौटते समय कुछ लोगों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के  चचेरे भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसान की हत्या क्यों हुई? हत्यारे कौन थे? आदि की जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

चंद्रपाल निषाद (45) पुत्र बाबूराम निषाद पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में निवास करता था। उसके दो पुत्र पुष्पेंद्र और गोविंद अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। बुधवार की सुबह करीब छह बजे चंद्रपाल प्रतिदिन की तरह खेत से लौटकर घर आ रहा था। इसी बीच बाग के पास कुछ लोगों ने चंद्रपाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली चंद्रपाल के सीने में जा लगी और मौके पर गिर कर छटपटाने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच हत्यारे मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने चंद्रपाल के चचेरे भाई राजवीर सिंह की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चंद्रपाल की हत्या करने का उद्देश्य क्या था? इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। थानाध्यक्ष फरिहा ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों ने हत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं लिखाया है और न ही जानकारी दी है। पीड़ित परिवारीजनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed