{"_id":"574ee6714f1c1b7c2810adc2","slug":"death-of-a-worker-in-the-factory-are-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक की मौत के बाद फैक्ट्री में काम बंद कर दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताल स्थित कांच फैक्ट्री में काम करने के दौरान बीमारी के चलते एक मजदूर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फीरोजाबाद के थाना मक्खनपुर अंतर्गत गांव धौरउ निवासी भागीरथ (45) टूंडला थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल स्थित पीतांबर ग्लास वर्कशॉप में मजदूरी करता था। वह प्रतिदिन की भांति बुधवार सुबह 10.45 बजे करीब काम कर रहा था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत पर अन्य मजदूरों ने काम बंद कर दिया और हंगामा कर दिया। बाद में, परिवारीजनों ने समझौते ओर बीमार होने की बात कहते हुए पुलिस को बीमारी के चलते मौत होने की तहरीर दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।