{"_id":"57f3fff54f1c1b940a26fdde","slug":"crooks-looted-truck-after-hostage-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना ट्रक लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बना ट्रक लूट ले गए बदमाश
Amar Ujala
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
चालक को बंधक बना ट्रक लूट ले गए बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएस से भरा था आगरा हाइवे स्थित ढाबे पर खड़ा ट्रक
चालक को पीटकर टूंडला में फेंका
आगरा हाइवे पर चालक को बंधक बनाकर बदमाश पुराने यूपीएस से भरे ट्रक को लूट गये। घायल चालक ने बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
दिल्ली के थाना तीमारपुर अंतर्गत गांधी बिहार निवासी किशनपाल पुत्र पारसपाल ट्रक संख्या डीएल 1 जीसी 5124 का चालक है। वह छत्तीसगढ़ के कौरव से ट्रक में पुराने यूपीएस भरकर बदरपुर दिल्ली जा रहा था। सोमवार रात्रि 11 बजे करीब कुबेरपुर के पास उसने एक ढाबे पर खाना खाया तथा नींद आने पर खड़े ट्रक में सो गया। इसी बीच करीब पांच बदमाश ट्रक में घुस आए। बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया तथा शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
बदमाश ट्रक लेकर टूंडला की ओर चल दिए। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे ट्रक से उतारकर बिना नंबर की सफेद रंग की कार में डाल लिया। इस बीच उसने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बदमाश करीब तीन घंटे तक कार में इधर-उधर घुमाते रहे। साथ ही टूंडला के गांव बसई रोड पर ले जाकर उसे कार से फेंक दिया। घायल चालक ने बताया कि बदमाश ट्रक के अलावा उससे 10 हजार रुपए व उसका मोबाइल भी लूट ले गए। ट्रक में करीब सात टन वजन के पुराने यूपीएस थे, जिनकी कीमत लाखों रुपए थी।
मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे थाने पहुंचकर चालक ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, किंतु बदमाश व ट्रक का कोई सुराग नहीं मिला।