{"_id":"58c7fd364f1c1b361f32a5ca","slug":"couple-hanged-in-house-brawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह में दंपति ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलह में दंपति ने फांसी लगाकर दे दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम पुरा में होली के दिन दंपति ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना कारण गृहकलेश माना जा रहा है। वहीं शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात पर पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
सोमवार को होली वाले दिन पुरा निवासी वीरपाल घर पर ही था और गांव में होली का हुड़दंग चल रहा है। इसी बीच किसी बात को लेकर वीरपाल का उसकी पत्नी सीता से कहासुनी हो गई। वीरपाल ने 15 महीने पहले ही सीता से कोर्ट मैरिज की थी और उसने पास एक तीन साल की बेटी भी है। सीता से कहासुनी होने के बाद वीरपाल घर के बाहर निकला गया। देर शाम जब वह घर आया तो पता चला कि सीता ने फांसी लगा ली है और घर के लोग उसे लेकर सिरसागंज डाक्टर के पास गये हैं। इस दौरान सीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब सीता की मौत की खबर वीरपाल को मिली तो वह तनावग्रस्त हो गया और उसने भी गांव की बस्ती के बाहर एक पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के लिये शवों को सील करने की प्रक्रिया पूरी करने लगी। इस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने की कोशिश करने लगी तो ग्रामीणों भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। बाद में परिवारीजनों की ओर से कार्यवाही नहीं करने की बात खिल कर देने पर पुलिस लौट गई।