{"_id":"585ad1084f1c1b774fe3ada4","slug":"cbi-was-getting-much-rain-so-the-ascent-by-car-ask-questions-such-as-who-came-before","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीबीआई ने बारिश कितनी हो रही थी, कार ने कितने पलटी खाई , सामने कौन आया जैसे सवाल पूछे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने बारिश कितनी हो रही थी, कार ने कितने पलटी खाई , सामने कौन आया जैसे सवाल पूछे
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नौ सदस्यीय सीबीआई टीम ने सारा हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। टीम नेघटनास्थल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौ सदस्यीय सीबीआई टीम ने सारा हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। टीम ने मंगलवार को ही सिरसागंज में डेरा डाल दिया था। बुधवार को टीम दो हिस्सों में बंट गई। एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक टीम ने पुलिस चौकी कठफोरी और जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से भी पूछताछ की।
चार सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर तत्कालीन एसएसआई आविद अली को बुलाकर पूछताछ की। घटनास्थल का निरीक्षण कर सवाल जवाब किया कि वह कार कितनी बार पलटी जिसमें सारा बैठी थी और पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का बेटा अमनमणि त्रिपाठी चला रहा था। यह भी जानकारी जुटाई कि हादसे के दौरान कार का कौन- कौन सा पार्टर क्षतिग्रस्त हुआ। एसएसआई आवेद अली से करीब आधा घंटे तक पूछताछ करती रही। घटनास्थल के समीप दुकान करने वाले लोगों से भी पूछताछ की। पूरे घटनाक्रम के बारे में एक-एक जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया। हादसे के दौरान कार के सामने से बच्चा निकला था या फिर कोई जानवर। कार से पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया। लोगों ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त बरसात हो रही थी। इस पर टीम ने लोगों से यह भी सवाल किया बरसात हो रही थी तो वह हल्की थी या फिर तेज। हल्की थी तो कितनी हल्की। दुकानदारों के संपर्क नंबर लेने से प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों द्वारा नंबर देने से इनकार कर दिया। देर शाम टीम सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफोरी पुलिस चौकी भी पहुंची। यहां करीब आधा घंटे तक टीम डेरा डाले रही। टीम ने हाईवे का भी निरीक्षण किया और कई बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया।
करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रुकी टीम
सारा हत्याकांड की जांच करने के लिए दो सदस्यीय सीबीआई टीम दोपहर करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची। सीएमएस डा. अजय शुक्ला से करीब डेढ घंटे बातचीत करने के साथ ही दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टीम पुलिस की गाड़ी से रवाना हो गई। सीएमएस डा. अजय शुक्ला का कहना है कि सारा हत्याकांड से जुड़े किसी बिंदु पर पूछताछ नहीं की गई।