{"_id":"5846ff654f1c1b104f4488b4","slug":"cbi-may-bring-to-spot-amnmani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनमणि को घटना स्थल पर ला सकती है सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमनमणि को घटना स्थल पर ला सकती है सीबीआई
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी सारा की हत्या में गिरफ्तार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई कभी भी घटनास्थल पर ला सकती है। मंगलवार को सीबीआई के फीरोजाबाद आने की उम्मीद को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। शाम के बाद अधिकारियों ने मान लिया कि सीबीआई की टीम बुधवार को आ सकती है।
अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई ने 25 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के साथ ही उसको आठ दिसंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सारा की हत्या के जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ शुरू कर दी। सीबीआई द्वारा अमनमणि त्रिपाठी के ट्रांजिट रिमांड लिए जाने के बाद फीरोजाबाद पुलिस को भी इस बात की आशंका है कि सीबीआई कभी भी अमनमणि त्रिपाठी को लेकर सिरसागंज स्थित घटनास्थल पर पहुंच सकती है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष सिरसागंज भी सक्रिय हो गए। सीबीआई टीम देर शाम तक सिरसागंज स्थित घटनास्थल पर नहीं पहुंची। एसपी देहात अमर सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम के साथ अमनमणि के आने की उम्मीद मंगलवार को थी, हो सकता है कि टीम बुधवार को फीरोजाबाद पहुंचे। सीबीआई ने ने अमनमणि त्रिपाठी को तीन दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।