{"_id":"578912ea4f1c1b010513dbb5","slug":"bjp-yuva-morcha-city-minister-assassinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद विलाप करते परिवारीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री की हत्या कर दी गई। आरोपी शव को घर के समीप छोड़कर भाग निकले। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। नगर विधायक सहित तमाम भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना की निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला झलकारी नगर निवासी प्रदीप शंखवार आटो चालक होने के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री थे। सुबह सात बजे वह आटो लेकर निकले और इसके बाद घर नहीं पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे एक आटो प्रदीप के घर आकर रुका। आटो में दो युवक सवार थे। उन्होंने प्रदीप शंखवार के भाई लेखपाल को आवाज लगाकर बाहर बुला लिया। इसके बाद आटो से प्रदीप के शव को नीचे उतार कर भाग निकले। परिवारीजन तुरंत ही प्रदीप को जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा भी जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों से पूछताछ कर शव को पीएम हाउस में रखवा दिया। उधर, भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री की हत्या की खबर पर नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, शिवमोहन श्रोत्रिय, भगवान दास शंखवार, यत्येंद्र चक पिंकी, कैलाश ओझा, ललित सिंह, ब्रजेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल उत्तर ने बताया कि प्रदीप के आटो कोे नारखी थाना क्षेत्र के पचवान गांव के समीप से बरामद कर लिया है। पुलिस को प्रदीप का मोबाइल और कपड़े नहीं मिले।
मृतक के भाई ने दी हत्या की तहरीर
प्रदीप के भाई लेखपाल ने मोहल्ले में रहने वाले रोहित और राहुल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। लेखपाल का कहना है कि रोहित से चार दिन पूर्व प्रदीप का विवाद हुआ था। रोहित और राहुल प्रदीप के शव को आटो में लेकर घर पहुंचे थे। प्रदीप के शरीर पर फटी शर्ट और नेकर था। उसके पेट पर चोट के निशान होने के साथ ही मुंह से झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
आठ साल पूर्व हुआ था विवाह
प्रदीप का विवाह करीब आठ साल पूर्व सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी सीता के साथ हुआ था। प्रदीप तीन भाइयों के बीच सबसे छोटा था।
पीड़ित पक्ष से दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रदीप की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
शशिकांत शर्मा, कोतवाल उत्तर फीरोजाबाद।