फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangel businessman gets knife attack on non-payment

रंगदारी न देने पर चूड़ी कारोबारी पर चाकू से हमला

Sat, 13 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bangel businessman gets knife attack on non-payment
knife
रंगदारी न देने पर चूड़ी कारोबारी को मोहल्ले के ही युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल राजू को उसके परिवारीजन अस्पताल लेकर आए। पीड़ित का कहना है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने रिजवान को भी पीट दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदगंज निवासी राजू चूड़ी कारोबारी है। सुबह करीब नौ बजे वह दुकान पर था। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले का ही उमरा ने उसको पकड़ लिया और रंगदारी मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला बोल दिया। गनीमत रही कि चाकू राजू के हाथ को छूते हुए निकल गया। इस बीच राजू को बचाने पहुंचे रिजवान निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना दक्षिण के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। राजू और रिजवान के परिवारीजनों को देख आरोपी मौके से भाग गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाल दक्षिण ने मामले से इनकार किया है। कहा कि विवाद के दौरान राजू के हाथ में चूड़ी लगी थी। इससे वह घायल हुआ है। पीड़ित राजू ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। रंगदारी मांगने का कोई मामला नहीं है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed