{"_id":"587fb2c24f1c1b3703f00c2b","slug":"animal-cruelty-in-dcm-were-full-the-police-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में क्रूरतापूर्वक भरे थे पशु, पुलिस ने छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम में क्रूरतापूर्वक भरे थे पशु, पुलिस ने छोड़ा
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम में क्रूरतापूर्वक भरे थे पशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पीछा कर एक डीसीएम में क्रूरता पूर्वक भरे पशुओं को आसफाबाद चौराहे पर पकड़ लिया। इसके बाद चालक से सिर्फ समन शुल्क वसूल कर छोड़ दिया। डीसीएम के अंदर जानवर ठूस-ठूस कर भरे गए थे।
शिकोहाबाद से आ रही डीसीएम में पशु लदे होने की जानकारी बाइक सवार दो युवकों ने कंट्रोल रूम को दी। इस पर मटसेना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने डीसीएम को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने डीसीएम का पीछा करते हुए आसफाबाद चौराहे के समीप पकड़ लिया और मटसेना चौकी ले गई। यहां चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह पड्डे वह शिकोहाबाद पशु मंडी से खरीदकर लाया है और अलीगढ़ ले जा रहा है। इसके कागज भी चालक द्वारा पुलिस को दिखाए गए थे। पुलिस ने दो हजार रुपये का समन शुल्क काटने के साथ ही पकड़ी गई डीसीएम को छोड़ दिया।
कोतवाल मटसेना पीके सिंह का कहना है कि डीसीएम में गोवंश लदे होने की जानकारी बाइक सवार युवकों ने कंट्रोल रूम को दी थी। इसलिए उसको पीछा कर पकड़ा गया था। कागज पूरे होने के कारण छोड़ दिया गया। यह पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला था।
विज्ञापन
सीओ सदर ने बताया कि मामले की जानकारी इंस्पेक्टर मटसेना द्वारा नहीं दी गई है। यदि ऐसा हुआ है तो पुलिस ने गलत किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष से बात की जाएगी।