फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aman mani arrested after the order of home secretery

गृह सचिव के आदेश पर अमनमणि की गिरफ्तारी

Fri, 10 Jul 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
aman mani arrested  after the order of home secretery
गृह सचिव एसके रघुवंशी की भांजी की सड़क हादसे में मौत के बाद सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत ने आलाधिकारियों के निर्देश पर जेल में बंद पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि को जिला अस्पताल से हिरासत में ले लिया। आरोपी पूर्व से लखनऊ के गौतमपल्ली थाने का वांछित अपराधी था। वह सड़क दुर्घटना घायल हुई पत्नी सारा को लेकर जिला अस्पताल आया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हाईप्रोफाइल मामले में रात तक उठापठक चलती रही।
विज्ञापन


सड़क हादसे में सारा की मौत की खबर के बाद पुलिस अफसरों के फोन की घंटी घनघनाने लगी। मामला गृह सचिव एसके रघुवंशी के परिवार का था। इसलिए पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतना नहीं चाह रही थी। देर शाम गृह सचिव ने अमनमणि की गिरफ्तारी के आदेश एसएसपी फीरोजाबाद पीयूष श्रीवास्तव को दे दिए। अमन के खिलाफ लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में प्रापर्टी डीलर को धमकी देना और चौथ मांगने का मामला पूर्व से दर्ज था। लखनऊ पुलिस उसके घर की कुर्की करने के साथ भगोड़ा घोषित कर चुकी थी।
विज्ञापन


सचिव के फोन के बाद फीरोजाबाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ताना बाना बुनना शुरू कर दिया। सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत, सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा क्यूआरटी जवानों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अमनमणि को हिरासत ले लिया। उसे सिरसागंज थाने ले गए। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि अमनमणि को हिरासत में लिए जाने की खबर लखनऊ पुलिस को दी गई है। देर रात तक लखनऊ पुलिस आरोपी को लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेस्ट में चोट लगने के कारण हुई मौत
सारा की पीएम रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो उसकी मौत सीने में चोट लगने के कारण हुई है। उसका फेफड़ा फट गया था। वहीं सिर में भी चोट बताई जा रही है।

हादसे में अमन को नहीं लगी चोट
सिरसागंज में हाइवे पर हादसे में सारा बुरी तरह घायल हो गई और हास्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अमनमणि त्रिपाठी को खरौंच तक नहीं लगी। पुलिस हादसे को शक की नजरों से देख रही है। हादसे में गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अमन ने बताया कि गाड़ी में दोनों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। जब हादसा हुआ तो गाड़ी सारा की ओर से पलटी थी और वह शीशे के बाहर जा गिरी। इस दौरान उसके सिर में चोट लगी।

घर वालों के विरोध के बावजूद हुई थी शादी
अमन और सारा की शादी को लेकर पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी नाराज थे उन्हें यह शादी स्वीकार नहीं थी। इसके बावजूद भी दोनों का विवाह हुआ। अमन की माने तो सारा की मां इससे सहमत थीं।


सबसे पहले पहुंचे बाबा
हादसे के बाद जानकारी पाकर सबसे पहले अमन के बाबा पूर्व मंत्री श्याम नारायण फीरोजाबाद पहुंचे। अमन से घटना की जानकारी ली। मामले की जानकारी के बाद पुलिस से भी वार्ता की। अमन की गिरफ्तारी के दौरान वह काफी आहत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed