{"_id":"5c7183fabdec224e21135f38","slug":"51550943226-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंडरा में बरातियों से मारपीट, बिना दुल्हनों के लौटी बरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोंडरा में बरातियों से मारपीट, बिना दुल्हनों के लौटी बरात
विज्ञापन
हाथरस के लिए
कोंडरा में बरातियों को पीटा, बिना दुल्हनों के लौटी बरात
दो सगी बहनों की हाथरस के मई गांव से आई थी बरात
बरात का निमंत्रण नहीं देने पर बिफरे ग्रामीण, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
एका (फिरोजाबाद)। शादी का निमंत्रण नहीं देने पर कोंडरा में सगी बहनों की बरात नहीं चढ़ने दी। बरातियों के साथ दूल्हों को पीटा गया। मारपीट होने के बाद गांव में पुलिस फोर्स पहुंच गया। बराती बिना शादी के घायल दूल्हों को ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना एका के कोंडर निवासी रामबाबू की दो बेटी खुशबू व सपना की शादी हाथरस के थाना सादाबाद के मई निवासी रामदास के बेटे सुनील और जितेंद्र से तय हुई थी। बरात को लेकर रामदास ग्राम कोंडरा पहुंचे। शुक्रवार देर रात बरात को चढ़ाने की शुरूआत हो गई। आरोप है कि बरात को चढ़ाए जाने के दौरान गांव के निवासी दिवारीलाल, जयकिशन, रहीश पाल, साहब सिंह, सौदी, सोना, पप्पू, दुर्गेश, गौरीशंकर, निरंजन ने ही बरातियों को पीट दिया। विरोध करने पर गाली गलौज की। दुल्हन के ताऊ के बेटा ग्रीशबाबू का कहना है कि इस दौरान उक्त लोगों ने दूल्हा सुनील, जितेंद्र एवं उसका भाई देवेंद्र को पीटा।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन अधिकांश आरोपी फरार हो गए। विवाद होने के बाद वह बिना शादी किए ही बरात को वापस ले गए। घायल दूल्हों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।