फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   मासूम बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला, दोनों की मौत

मासूम बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला, दोनों की मौत

Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला,  दोनों की मौत
मासूम बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला
विज्ञापन

मक्खनपुर का मामला परिजनों से हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत बुधवार तड़के एक महिला ने मासूम बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
सुनीता (28) निवासी मक्खनपुर का किसी बात को लेकर मंगलवार रात पति से विवाद हो गया था। सुनीता का पति किसी कारखाने में मजदूरी करता है। बताया जाता है कि सुनीता के मायके करहल में किसी की शादी थी। सुनीता शादी-समारोह में जाना चाहती थी लेकिन पति ने भेजने से इंकार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध सुनीता अपनी तीन वर्षीय पुत्री कोमल को लेकर बुधवार तड़के घर से निकल गई। घर के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर उसने अपनी तीन साल की बेटी को लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे दोनों पक्षों को समझाया। बाद में मृतका के ससुराल और मायका पक्ष में सुलह समझौता हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


एसओ मक्खनपुर सलीम खां का कहना है कि मां-बेटी की ट्रेन से कटकर मौत की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। मक्खनपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर खेत की ओर जाते समय एक महिला और बच्ची किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, इंचार्ज जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed