फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शादीशुदा प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

शादीशुदा प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
premi - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र से 22 मार्च को लापता हुए शादीशुदा महिला एवं उसके प्रेमी को शिकोहाबाद स्टेशन के पास से परिजनों ने पकड़ लिया। फिरोजाबाद वापस लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल लाए यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नगला दानसहाय निवासी अशोक यादव (45) दूध बेचने का काम करता था। अशोक के चार पुत्र और दो बेटियां हैं। एक बेटे की शादी भी हो चुकी है। उसके
मुरली की ठार निवासी रामादेवी(35) से प्रेम संबंध हो गए थे। रामादेवी का पति मुकेश कुमार 17 मार्च को बहन के घर अहमदाबाद गया था। रामादेवी पर भी एक एक बेटी एवं दो बेटा हैं।
विज्ञापन


रामादेवी के पति मुकेश कुमार की मानें तो उसकी पत्नी 22 मार्च को घर से लापता थी। अशोक एवं रामादेवी के परिजन दोनों को खोजने में जुटे थे। रविवार को दोनों के परिजनों ने शिकोहाबाद स्टेशन के पास से रामादेवी और अशोक को पकड़ लिया। दोनों को गाड़ी में बैठाकर गांव वापस ला रहे थे। रास्ते में दोनों ने किसी तरह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका रामादेवी के पति मुकेश कुमार ने कहा कि उसने पत्नी के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। जब एसओ लाइनपार से बात की तो उन्होंने तहरीर देने से इंकार किया।

रामादेवी के घर दूध देने जाता था अशोक
परिजनों की मानें तो अशोक कुमार दूध खरीदकर बिक्री का काम करता था। ठार मुरली निवासी रामादेवी के घर दूध लेने जाने के दौरान उसके प्रेम संबंध हो गए थे। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो विरोध करने के साथ दूध लेने के लिए जाने से रोका था परंतु दोनों माने नहीं। अशोक ने अपनी बड़ी बेटी की शादी चार वर्ष पूर्व कर दी थी। बेटी के बेटा भी है।

प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा अशोक और रामादेवी घर से 22 मार्च को फरार हो गए थे। परिजनों ने शिकोहाबाद में पकड़ लिया था। रास्ते में किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed