फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सराय शेख में दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर की हत्या

सराय शेख में दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर की हत्या

Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सराय शेख में दहेज की खातिर विवाहिता की जलाकर की हत्या
फोटो - दहेज नहीं मिलने पर महिला की जलाकर हत्या
विज्ञापन

हिरासत में पति, सास, हत्या की सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने किया हंगामा
सराय शेख का मामला, भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज के सराय शेख में दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति एवं सास को हिरासत में ले लिया है।
सराय शेख निवासी अश्वनी शर्मा (27) की शादी चार वर्ष पूर्व थाना मक्खनपुर के ग्राम साढ़ूपुर निवासी ओमवती (25 के साथ हुई थी। भाई का आरोप है शादी के बाद बहन को ससुरालीजन परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण कई बार उसे पीटा। रविवार रात को उसकी जलाकर हत्या कर दी और ससुरालीजन फरार हो गए। मायकापक्ष से मृतका की बुआ शुक्लेश देवी व फूफा रामौतार निवासी ग्राम झपारा और म्रतका का भाई सुनील ने हंगामा काटा। इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई। विवाद की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने
विज्ञापन

ओमवती (25) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अश्वनी कुमार बाइक मैकेनिक है। दो दिन पूर्व उसकी बहन की शादी थी। पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर ने पति अश्वनी, सास सुधा देवी को हिरासत में ले लिया है। भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ ही दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed