फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   इंजीनियर की मौत के बाद गांव रामनगर में पसरा सन्नाटा

इंजीनियर की मौत के बाद गांव रामनगर में पसरा सन्नाटा

Tue, 14 May 2019 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर की मौत के बाद गांव रामनगर में पसरा सन्नाटा
कानपुर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


फोटो

इंजीनियर की हत्या की खबर सुन रामनगर में सन्नाटा
- कानपुर के फतेहपुर में गोली मारकर की गई हत्या, घर पर मचा चीत्कार, शव आने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कानपुर के फतेहपुर में रेलवे विभाग तैनात इंजीनियर युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव रामनगर में सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग फतेहपुर के लिए रवाना हो गए। गांव वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
गांव रामनगर निवासी मलिखान सिंह के छोटे पुत्र अजय सिंह (30) कानपुर के फेहपुर में रेलवे विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह 11 बजे अजय के चाचा यशपाल को फोन पर अजय के साथी ने हत्या की सूचना दी। इसके बाद रामनगर में मलिखान के परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही अजय के बड़े भाई व ग्राम प्रधान संजय, पिता मलिखान सिंह और अन्य ग्रामीण फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अजय के चाचा यशपाल ने बताया कि अजय दो भाइयों में छोटा था। उसकी छह साल पूर्व रेलवे में इंजीनियर के पद पर नौकरी लगी थी। ट्रेनिंग के बाद लखनऊ में नौकरी की और कुछ समय पहले ही उनका फतेहपुर में ट्रांसफर हुआ था। उन्होंने बताया कि अजय सुबह कार से ड्यूटी जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार रोक कर किसी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या की जानकारी होते ही मां सुधादेवी अचेत हो गईं। अजय की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में लोग अब अजय के शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed