फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बाइक और कार सवार लोगों के बीच ताबडतोड फायरिंग, दो युवकों की मौत

बाइक और कार सवारों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत

Wed, 10 Apr 2019 10:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक और कार सवार लोगों के बीच ताबडतोड फायरिंग, दो युवकों की मौत
firing - फोटो : amar ujala
 सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र में सिरसागंज नसीरपुर मार्ग पर आमौर दरिगापुर पर मंगलवार रात बाइक सवार युवकों और कार सवार लोगों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल है। फायरिंग के दौरान नेजा चढ़ाकर लौट रहा एक किशोर भी छर्रे लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गांव आमौर दरिगापुर निवासी विकास उर्फ उल्ला और संतोष के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। मंगलवार को दोपहर में दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने विवाद शांत करा दिया था। मंगलवार रात को विकास उर्फ उल्ला अपने साथी के साथ बाइक से गांव आ रहा था। रास्ते में कार सवार संतोष ने विकास को देखा तो बाइक में कार से टक्कर मार दी। संतोष ने फायरिंग शुरू कर दी तो कार से भी फायरिंग होने लगी दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
विज्ञापन


फायरिंग में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को सिरसागंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक युवक का शव पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई है। फायरिंग में नेजा चढ़ाकर लौटे आमौर निवासी एक किशोर छर्रे लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल किशोर विपिन को भी सिरसागंज के अस्पताल लाया गया। उधर फायरिंग में कार में सवार युवक भी घायल हुआ। उसे लोग एंबुलेंस से सीधे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में इस युवक ने भी दम तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक रास्ते से ही शव को वापस लौटा लाया।


मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखे भी बरामद किए हैं। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि घटना रंजिश से जुड़ी है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। दोनों पक्ष से एक-एक युवक की मौत हुई है। मरने वालों के नाम पता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed