{"_id":"5c6d94bcbdec22738f5204bf","slug":"181550685372-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री अशोक यादव पर दुष्कर्म का आरोप, आवास घेर कर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री अशोक यादव पर दुष्कर्म का आरोप, आवास घेर कर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
ex minister
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्टेशन रोड पर व्यापारी को धमकाने और मारपीट का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि शिकोहाबाद के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अशोक यादव महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में फंस गए। एक महिला ने पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बुधवार को सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ पूर्व मंत्री के आवास पर दबिश भी दी।
थाना क्षेत्र में निवास करने वाली एक महिला पूर्व मंत्री के आवास परिसर स्थित रॉयल गार्डन में शादी समारोह में भाग लेने मंगलवार रात को पति के साथ गई थी। महिला का आरोप है कि बुधवार सुबह छह बजे के करीब पूर्व मंत्री ने मोबाइल पर फोन किया और कहा कि आपके रिश्तेदार विपिन बुला रहे हैं। पूर्व मंत्री के फोन पर महिला लगभग साढ़े छह बजे उनके आवास पर पहुंची, लेकिन उसके रिश्तेदार नहीं मिले।
महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने उसे कमरा नंबर तीन में बैठाया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। उसने काफी विरोध भी किया, लेकिन उसकी चीख सुनने वाला कोई नहीं था। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसेे और उसके पति को जान से मार देंगे। महिलास्टेशन रोड पहुंची और उसने पति को फोन करके घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
पति पूर्व मंत्री के आवास के बाहर से महिला को लेकर थाने आया। इस संबंध में सीओ अजय सिंह चौहान का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की है। पूर्व मंत्री अशोक यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर फोर्स के साथ दबिश दी। लेकिन पूर्व मंत्री मिले नहीं।
राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है
जिस समय पुलिस पूर्व मंत्री के आवास पर दबिश देने गई तो वहां पूर्व मंत्री अशोक यादव नहीं मिले। पुलिस ने उनकी पत्नी नीलम यादव से कमरों की तलाशी के लिए कहा तो उन्होंने बगैर किसी विरोध के कमरों को खोल दिया। इस दौरान पुलिस के रवैये से काफी आहत दिखीं। नीलम यादव ने कहा कि उनके पति को राजनीतिक षडयंत्र के चलते फंसाया जा रहा है।