फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   फुलायची चौराहे पर उत्पात मचा रहे गेरुआ वस्त्रधारी को पुलिस ने लाठियों से पीटा

फुलायची चौराहे पर उत्पात मचा रहे गेरुआ वस्त्रधारी को पुलिस ने लाठियों से पीटा

Wed, 13 Feb 2019 10:59 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
फुलायची चौराहे पर उत्पात मचा रहे गेरुआ वस्त्रधारी को पुलिस ने लाठियों से पीटा
bhagwa sadhu - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के फुलायची चौराहे के पास गेरुआ वस्त्रधारी बाबा चौराहे पर पहुंचा और वहां खड़ी एक पुलिसकर्मी की बाइक पर डंडा बरसाने के साथ ही पत्थर मार दिए। सिपाही ने इसका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। इस दौरान थाना मटसेना का फोर्स चौराहे पर पहुंचा। पुलिस ने हंगामा करने वाले गेरुआ वस्त्रधारी की पिटाई करनी शुरू कर दी। चौराहे पर बाबा को पिटते देख वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


बताते हैं कि वह बाबा सड़क पर लकड़ी रखकर जाम लगाने का प्रयास कर रहा था। बाबा चीख कर कह रहा था की गुर्जर समाज को आरक्षण दो... गुर्जर समाज जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। पुलिस और होमगार्डों ने बाबा को लाठियों से जमकर पीटा। गेरूआ वस्त्रधारी बाबा का नाम रामबरन गुर्जर बताया गया। थानाध्यक्ष मटसेना नीरज मिश्रा ने कहा कि पुलिस के बाबा को पीटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई ऐसा मामला हुआ है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed