{"_id":"6024285c8ebc3ee9490dac7a","slug":"crime-report-crop-pesticide-sample-firozabad-news-agr48012635","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कीटनाशक विक्रेताओं सहित छह के विरूद्व मुकदमा1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कीटनाशक विक्रेताओं सहित छह के विरूद्व मुकदमा1
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फसल सुरक्षा के लिए प्रयुक्त होने वाले कुछ कीटनाशकों के नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के विपरीत आई है। इसलिए जिला कृषि रक्षाधिकारी ने तीन कीटनाशक विक्रेताओं और कंपनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया है।
जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार के मुताबिक गत वर्ष अभि बीज भंडार फरिहा रोड बरतरा, शिवानी बीज एजेंसी मैनपुरी रोड शिकोहाबाद एवं एग्री जंक्शन नगला बरेली बहत जसराना से कीटनाशकों के नमूने संकलित किए गए थे। जिनका राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ में परीक्षण कराया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक उक्त तीनों विक्रेताओं के यहां से लिए गए कीटनाशक साइटपरमेथिन, मैकोजैब एवं हाईकन्ट्राजोल के निर्माण में मानकों की अनदेखी की पुष्टि हुई है। कृषि रक्षाधिकारी के अनुसार कीटनाशकों के नमूने मानक के विपरित मिलने की स्थिति में अभि भंडार फरिहा, शिवानी बीज एजेंसी मैनपुरी रोड शिकोहाबाद एवं एग्री जंकशन नगला बरेली के संचालकों के अलावा निर्माता कंपनियों गोदरेज एग्रोवेट सांबा जम्मू, साहिब पेस्टीसाइड चौरा व पेस्टीसाइड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया दिलशाद गार्डन दिल्ली के विरुद्ध न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वाद दायर किया गया है।