{"_id":"602427008ebc3ee9054647e8","slug":"crime-police-social-media-comment-on-social-site-arrest-firozabad-news-agr4801245153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी वन रक्षक को किया गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी वन रक्षक को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
पुलिस लाइन में वनरक्षक गुलशेर मोहम्मद से पूछताछ करते एसएसपी अजय कुमार
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में आरा मशीन संचालक से अवैध वसूली करने के दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी वनरक्षक को थाना सिरसागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आठ फरवरी को थाना सिरसागंज क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें क्षेत्र की आरा मशीन पर पौने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा था। इस दौरान उसने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। एसपी देहात राजेश कुमार एवं सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह ने जांच पड़ताल के दौरान इसकी पहचान थाना सिरसागंज के सिरसाखास निवासी वनरक्षक गुलशेर अहमद के रूप में की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वहीं एसएसपी के निर्देश पर थाना सिरसागंज के प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम, एसआई रनवीर सिंह, विपिन कुमार ने टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यदि कोई ऐसी हरकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।