फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crime Patrol serial murder of a child

क्राइम पेट्रोल सीरियल देख बालक की हत्या की

Fri, 20 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Crime Patrol serial murder of a child
आरोपी
 लालपुरा रोड हजीरा में एक युवक ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर फिरौती वसूलने के लिए पड़ोस में रहने वाले बालक का अपहरण कर लिया। पकड़े जाने के डर से अपने घर की छत पर बालक की हत्या कर दी। पुलिस और परिवारीजनों ने बालक की तलाश की तो युवक की छत पर उसका शव मिल गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के लालपुरा रोड हजीरा निवासी नरेंद्र कुमार राठौर का पांच वर्षीय पुत्र वीर प्रताप गुरुवार सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिवारीजनों ने यह सोच कर कि बालक किसी की छत पर तो नहीं चला गया उसकी तलाश करने लगे। जब वह अंशुल राठौर पुत्र रमेश चंद्र राठौर के घर पहुंचे तो उसने दरवाजे बंद कर लिए। शक होने पर पुलिस और बालक के परिवारीजनों ने जबरन दरवाजा खुलवा कर छत पर जाकर देखा तो वहां वीर प्रताप का शव पड़ा था। बालक के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर कपड़ा बंधा था। शव बरामद होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी अंशुल को थाने ले गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंशुल ने बताया कि बालक का अपहरण एक लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए क्या गया था। वह खुद वीर प्रताप के घर एक लाख रुपये देने के लिए पत्र डालकर आया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उस पत्र को भी बरामद कर लिया। अंशुल ने बताया कि वारदात की पूरी योजना क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर बनाई थी। थानाध्यक्ष रसूलपुर शैलेंद्र यादव ने बताया कि अंशुल फिरौती की रकम से कर्जा चुकाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed