फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime news,kidnap,crime capital firozabad,kaidnapping accused arrested,kaidnapping accused arrested

दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime news,kidnap,crime capital firozabad,kaidnapping accused  arrested,kaidnapping accused arrested
फिरोजाबाद। कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात सुहागनगर चौराहे से एक युवक का अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर सिरसागंज थाना क्षेत्र स्थित यदुवंशी ढाबा के समीप घेर लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया। बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा निवासी मोहन गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता की बहन दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में रहती है। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मोहन गुप्ता अपने भाई के साथ बहन के घर आया था। मोहन का किसी बात को लेकर बंटू ठाकुर उर्फ सत्येंद्र व राहुल पुत्र विजयपाल निवासी कुसमरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी से विवाद था। पिछले कई दिन से वह मोहन की रैकी कर रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बंटू और राहुल फिरोजाबाद आए और मोहन को फोन कर सुहाग नगर चौराहे पर बुलाया। मोहन के सुहाग नगर चौराहे पर पहुंचते ही बंटू ठाकुर और राहुल ने मोहन को अगवा कर लिया और कार में डालकर ले जाने लगे। मामले की जानकारी मोहन के भाई ने पुलिस को दी। युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाशों का पीछा कर रहे कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बदमाशों को सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित यदुवंशी होटल के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और मोहन को सकुशल मुक्त कराया। बदमाशों के कब्जे से एक रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed