{"_id":"5d4dbbc68ebc3e6cd4060f6b","slug":"crime-murder-firozabad-news-agr40031892","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना के बाद आक्रोशित भीड़ में शामिल रहा कारपेंटर, बना रहा तमाशबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ में शामिल रहा कारपेंटर, बना रहा तमाशबीन
विज्ञापन
हत्यारोपी कारपेंटर वारदात के बाद नया रसूलपुर गली नंबर चार में एकत्रित हुई भीड़ शामिल रहा। बनिया?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सास-बहू की हत्या कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कारपेंटर पेशेवर अपराधी नहीं है, लेकिन इस जघन्य हत्याकांड के बाद भी वह गुरुवार को भीड़ में शामिल होकर वह तमाशबीन बना हुआ था। शुक्रवार को भीड़ में शामिल उसका फोटो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए।
नया रसूलपुर गली नंबर चार में घर में घुस कर सास-बहू की हत्या करने वाला कारपेंटर दिलीप उर्फ दीपा घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ में मिल गया था। वह बनियान पहने तमाशबीन बना रहा। किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया। शुक्रवार सुबह जब लोगों को पता चला कि हत्यारोपी ब्यूटीपार्लर के लिए फर्नीचर बनाने वाला कारपेंटर ही है।
तब लोगों को ध्यान आया कि वह तो घटना के बाद भीड़ में भी देखा गया था। लोगों ने उस दौरान मोबाइल से वीडियो बनाए और फोटो खींचे। सोशल मीडिया पर उसकी यह तस्वीर शुक्रवार को वायरल हुई। जैसे ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं और शक की सुई उस पर घूमी, वैसे ही वह भीड़ से ओझल हो गया।
विज्ञापन
चिकित्सक की मां व छोटे भाई की पत्नी के हत्यारोपी दिलीप पुत्र रमेशचंद्र शर्मा नया रसूलपुर गली नं. पांच में पप्पू पंडित के मकान में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी रोली शर्मा ने बताया कि पति व वह दोनों दिव्यांग हैं। उसके एक बेटी-बेटा है। घटना के बाद तीन बजे पुलिस उनके घर आ गई थी और पूरी रात नहीं गई। पति गुरुवार को सुबह बच्चों को छोड़ने स्कूल गए थे।
दोपहर को बच्चों को घर छोड़ने आए थे। इसके बाद नगला उदी में गेट चढ़ाने चले गए थे। रोली का कहना है कि गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे पुलिसकर्मियों ने खुद मोबाइल से पति का नंबर मिलवाया था। इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। पुलिस अपने साथ मेरा मोबाइल भी ले गई।
हत्यारोपी दीपा की पीठ में कुब्ब होने के कारण वह सीधे नहीं चल पाता है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पूछताछ में कहानी गढ़ता कहा। बताया कि ब्यूटी पार्लर का फर्नीचर बनाने के दौरान रानी गुप्ता ने उसे फटकार लगाई थी। इस कारण वह खुद को बेइज्जत महसूस कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह रानी से इसे लेकर ही बात करने गया था।
पुलिस को दीपा की इस कहानी पर विश्वास नहीं, क्योंकि सिर्फ बात करने की मंशा होती तो साथ में छुरी और हथौड़ा लेकर नहीं जाता। बकौल पुलिस दीपा ने छुरी से रानी का गला रेत दिया। ऊपर से शोर मचाते हुए रानी की वृद्ध सास आते दिखाई दी तो फिर उसे मार दिया।