फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime, fring, stone, throw, shikohabad, firozabad

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, फायरिंग

Thu, 12 Mar 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime, fring, stone, throw, shikohabad, firozabad
शिकोहाबाद दिखतौली गांव में पथराव के बाद गलियों में पड़े पत्थर और ईटें। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। दिखतौली में बुधवार को बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद जमकर पथराव हुआ। इससे करीब आध घंटा तक शिकोहाबाद- प्रतापपुर मार्ग जाम हो गया। एक तरफ से फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

दिखतौली गांव में मिश्रित आबादी है। बुधवार सुबह जाट समाज और बघेल समाज के बच्चों में खेत पर विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे और पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पथराव के दौरान फायरिंग भी हुई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। दो महिलाओं के मामूली चोट आई है। बघेल पक्ष का आरोप है कि प्रमोद के लड़के गौरव और सौरभ सुबह खेत पर गए थे। तभी रामू जाट के लड़के गोलू ने साथियों के साथ उन्हें पकड़ कर बुरी तरह पीटा। इसकी शिकायत की तो रामू पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें प्रमोद की पत्नी मनोरमा के चोट आई है। थाना पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में पथराव हुआ है, फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
बघेल पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में रामू जाट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। सूचना के एक घंटे बाद थाना पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि रामू अवैध शराब का कारोबार करता है। बघेल समाज की महिलाओं ने रामू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में भी हुआ पथराव
सोमवार शाम को कांशीराम कॉलोनी में भी सविता और चक समाज के बीच छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हो गया। जब दोनों पक्ष में झगड़ा हो रहा था, तभी कॉलोनी के मुस्लिम समाज के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। सूचना पर सीओ इंदुप्रभा फोर्स के साथ कॉलोनी पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed