फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

दुकान की दीवार काटकर लाखों की शराब व नकदी की चोरी

Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट स्थित दुकान की दीवार काटकर अज्ञात लोग लाखों की शराब व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के आसफाबाद हनुमान मंदिर के पास निवासी पिंकी देवी पत्नी धर्मेंद्र कुशवाह थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित करती हैं। जिसकी देखभाल उनके पति धर्मेंद्र कुशवाह करते हैं। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद करके घर आ गए थे। बुधवार को सुबह सूचना मिली कि दुकान के पीछे की दीवार काटकर अज्ञात लोग चार से पांच लाख रुपये की अंग्रेजी शराब तथा 15 से बीस हजार के करीब नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसे बड़ी छपैटी निवासी दो लोग शराब की दुकान चलाने के बजाय वहां से भगाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी चोरी की घटना मोहल्ला कन्हैयानगर स्थित देसी शराब की दुकान में हुई। जिसका संचालन सुहागनगर सेक्टर दो निवासी निवासी क्षेत्रपाल सिंह करते हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोग करीब 16 पेटी देसीी शराब व 15 से 20 हजार के करीब नकदी चोरी कर ले गए। पास में संचालित की जा रही कैंटीन से बैटरी, गैस सिलिंडर के साथ अन्य सामान भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो चोर सामान ले जाते हुए कैद हो गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण सुशांत गौर ने कहा कि अंग्रेजी एवं देसीी शराब की दुकान में लाखों की शराब की चोरी की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर लिया है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed