{"_id":"5fe8ce958ebc3e3f760f062b","slug":"crime-firozabad-news-agr473789145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते वर्ष जिले में अपने ही बने अपनों की जान के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते वर्ष जिले में अपने ही बने अपनों की जान के दुश्मन
विज्ञापन
जैन मंदिर के पास डीपीएस होटल में बैंक कर्मचारी का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी के साथ एसप?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वर्ष 2020 की बात करें तो अपने ही अपनों की जान की दुश्मन बनें। जिले में अधिकांश हत्या के मामले में इसी तरह की बात सामने आई। रसूलपुर में दो बेटियों के कातिल कोई और नहीं बल्कि उनके खुद जन्म देने वाले पिता निकले। एक ने रुपयों की खातिर बेटी की हत्या की तो दूसरे ने आन की खातिर बेटी को गोली से उड़ा दिया। सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी के हाथ अपनी पति की हत्या करने में नहीं कांपे। चाहे थाना उत्तर के श्रीराम कालोनी निवासी मूलचंद्र का मामला हो या सिरसागंज के सोथरा निवासी अर्जुन का मामला हो। नगला खंगर में पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी थी। मार्च में सिरसागंज के दरिगापुर आमौर में दोदिन से लापता युवक धर्मेंद्र उर्फ माना का शव मिलने पर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। शिकोहाबाद में बैंक कर्मी ने सौतेले बेटे के सात मिलकर पत्नी की हत्या का मामला चर्चित रहा वहीं सिरसागंज एसएचओ की गाड़ी पर हमला कर दिया था। इसमें गाड़ी के शीशे फूट गए थे।
जिले की प्रमुख घटनाएं एक नजर में....
-27 जून को सिरसागंज के गांव सोथरा निवासी अर्जुन पुत्र ध्वज कुमार का शव घर के बाहर पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो उसकी हत्या उसी की पत्नी मोहनी ने नसीरपुर निवासी हैप्पी उर्फ सुरजीत के साथ मिलकर की थी।
-24 अगस्त 2020 को थाना रसूलपुर के मोहल्ला मसरूर गंज निवासी दो वर्ष की बेटी मायरा की हत्या उसी पिता इरशाद पुत्र एजाज एवं मुतल्लबि ने हत्या कर दी थी।
-सात अक्तूबर 2020 को थाना उत्तर के श्रीराम कालोनी निवासी मूलचंद्र (40)पुत्र लटूरी सिंह की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई रामदास उर्फ पप्पू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच में जुटी तो उसी की पत्नी राजरानी ने प्रेमी गौरव के साथ ही मिलकर पति की हत्या की थी।
विज्ञापन
-23 से 24 अक्तूबर की रात्रि को ईशू की गोली मारकर हत्या उसी पिता अजय चक ने कर दी थी। पड़ोसी तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. लेकिन बाद में पिता ही बेटी का हत्यारा निकला।
-14 दिसंबर 2020 के जसराना क्षेत्र के नगला गेहूं निवासी धर्मेंद्र (45)पुत्र नारायन सिंह की हत्या उसी के भाई ने केसीसी की राशि के ऋण को लेकर हुए विवाद के दौरान ईंटों से कुचलकर कर दी हत्या।
-16 दिसंबर को थाना जसराना कुशियारी निवासी बच्चू पुरी के दो बेटा एवं एक बेटी का अपहरण उसे के भाई अमर सिंह ने कर लिया था। बाद में वरुण (11) की गला रेतकर टूंडला स्थित आवास पर की थी। आरोपी की अपनी भतीजी पर गलत नजर थी।
शराब से तीन मौतों ने मचाया था कोहराम
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में 17 नवंबर को जहरीली शराब पीने से संजय, नवीचंद्र एवं अवधेश की मौत की घटना से जिले में कोहराम मच गया था,इस घटना की गूंज देश की राजधानी लखनऊ तक गूंजी थी। तभी तो जिला आबकारी अधिकारी को मुख्यालय से ही संबद्ध कर दिया था। आबकारी निरीक्षक सहित विभाग के कई आबकारी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। तत्कालीन एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसएचओ मुश्तकीम अली, एसआई एवं वीट सिपाही को निलंबित कर दिया था। शराब की सप्लाई करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा था।
उम्मीद-2021....
-अरांव एवं रजावली थाने विधिवत काम करना शुरू कर देंगे। थाने बढ़ने से अपराध रोकने में सफल होंगे।
-पुलिस को हाईटेक बनाने के साथ खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जाएगा।
-जिले के 56 स्थानों का चिह्नित करके वहां बैरियरों को लगाकर सघन चेकिंग कराई जाएगी।
जिले में ज्ञात अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों की सघन निगरानी कराने के साथ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिले में 56 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है जो अपराध की दृष्टि से संवेदनशील हैं। यहां पिकेट लगाकर चेकिंग होगी। अपराधियों को सजा दिलाने को प्रभावी पैरवी, भ्रष्टाचार एवं अपराधियों से मिले होने वाले पुलिस कर्मियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार, एसएसपी, फिरोजाबाद।