फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

पिता के साथ न जाने पर किशोरी को भेजा नारी निकेतन

Wed, 04 Nov 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
जसराना। थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी द्वारा पिता के साथ जाने से मना करने पर बाल कल्याण समिति ने उसे नारी निकेतन भेजने का निर्देश दिया। चालीस दिन पहले किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन

थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने 27 सितंबर को गांव की ही एक महिला एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर को तलाशने का आरंभ किया तो पांच दिन पूर्व किशोरी घिरोर रोड पर मिल गई। किशोरी ने इटावा निवासी एक युवक से शादी करने की बात कही और खुद का बालिग बताया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो वह बालिग निकली। थाना पुलिस ने किशोरी को न्यायालय में पेश किया तो उम्र का आधार प्रमाण पत्र मानते हुए मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया। बाल कल्याण समिति के समक्ष किशोरी ने मां-बाप के साथ जाने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद भी किशोरी के माता-पिता के साथ न जाने पर किशोरी को नारी निकेतन कानपुर भेजने के निर्देश दिए। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों एवं मेडिकल में उम्र अलग-अलग
जसराना। किशोरी की उम्र को निर्धारण करने के लिए पुलिस द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो उसमें उसकी उम्र 16.5 थी। किशोरी द्वारा खुद को बालिग बताने पर उसका मेडिकल कराया गया। इसमें उसकी उम्र 20 वर्ष बताई। किशोरी को न्यायालय में पेश किया तो उम्र का निर्धारण प्रमाण पत्र के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed