{"_id":"5f6ce2908ebc3e3f6263fbd2","slug":"crime-firozabad-news-agr4607624164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
शिवाजी मार्ग स्थित एक हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद एकत्रित परिजन
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। निजी अस्पताल में एक महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाद में समझौता हो गया।
थाना फरिहा के गांव दुगुना निवासी अर्चना (20) पत्नी संजय कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 22 सितंबर को अस्पताल में लाए थे। अर्चना ने एक बेटी को जन्म दिया था। प्रसव के बाद अर्चना की हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार तड़के हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर पुन: उसी अस्पताल आ गए। स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अर्चना के मायका सकीट (एटा) से भी लोग आ गए। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस पहुंच गई। हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन व परिजनों में समझौता हो गया।
शिवाजी रोड स्थित एक हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की हालत खराब बिगड़ गई। आगरा ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया था। बाद में चिकित्सक से उनका समझौता हो गया। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
हरवेंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष उत्तर।