फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

खनन मामले में विधायक की गाडी में आए लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं

Tue, 14 Jul 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद ( फिरोजाबाद)। दिखतौली नहर पुल के समीप अवैध खनन के मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने दो ट्रैक्टर चालकों और जेसीबी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में आए जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के गनर के साथ अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़ने को कहा था। तहसीलदार ने भी अपनी तहरीर में सरकारी कार्य बाधित करने का आरोप विधायक के गनर पर लगाया था लेकिन पुलिस ने विधायक के गनर पर कार्रवाई नहीं की। अब तहसीलदार का भी तर्क है कि उनका मकसद अवैध खनन रोकना है, जो लोग खनन कर रहे थे उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जेसीबी स्वामी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दिखतौली में खनन की सूचना पर रविवार रात तहसीलदार सत्यप्रकाश नायब तहसीलदार अवनीश कुमार और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। तहसीलदार को देखकर खनन कर रहे जेसीबी चालक और ट्रैक्टर चालक भागने लगे। इस दौरान तहसीलदार के गार्ड ने दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़ लिया था। तहसील की टीम की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और भाजपा नेता की गाड़ी से आए जसराना विधायक के गनर में तड़का भड़की भी हुई। इस पर नायब तहसीलदार ने पकड़े गए दो चालकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। नायब तहसीलदार ने थाने में जेसीबी मालिक दिनेश कुमार और ट्रैक्टर चालक विवेक यादव और कन्हैया यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने का प्रयास करने तथा खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामले में खनन करके रहे लोगों को छुड़ाने पहुंचे विधायक के गनर और अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि मौके पर विवाद इन्हीं लोगों से हुआ था।
विज्ञापन

तहसीलदार बोले, खनन कर रहे लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
तहसीलदार सत्यप्रकाश ने कहा कि जिन लोगों को जानते थे, उनके नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसराना के भाजपा विधायक के गनर का अवैध खनन से कोई लेनादेना नहीं है। वह आए थे तो उनकी बात सुनी गई। हमारा मकसद सिर्फ खनन रोकना है और जो मौके पर अवैध खनन करते मिले उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में कांग्रेस ने की जांच कराने की मांग
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के गांव दिखतौली में खनन माफियाओं द्वारा प्रशासनिक टीम से हुए विवाद की कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने निंदा की है। संदीप तिवारी ने कहा कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग अपने साथियों के साथ खनन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा रोके जाने पर सत्ता का प्रभाव दिखाकर डराया धमकाया जाता है। जसराना विधायक ने खनन करने वालों को बचाने के लिए अपना गनर भेजा। प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। सत्ताधारी लोग अवैध कार्य में लिप्त है। इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed