फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

फिरोजाबाद: पुलिस एवं एसओजी टीम ने हरियाणा ब्रांड की शराब का जखीरा चरी के खेत में पकड़ा

Tue, 14 Jul 2020 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में थाना खैरगढ़ पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध टीवीएस सवार युवकों को गैर प्रांत की शराब के साथ पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों का एक साथी भागने में सफल हो गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चरी के खेत से बड़ी मात्रा में गैर प्रांत की शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ कुलदीप सिंह एवं एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान थाना खैरगढ़ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शेखपुरा मोड़ के पास टीवीएस बाइक सवारों को रोकने की कोशिश करने पर आरोपियों ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइर सवारों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


1300 देशी शराब के क्वार्टर बरामद

 

युवकों के कब्जे से तीन बोरियों में 1300 देशी शराब के क्वार्टर संतरा हरियाणा ब्रांड के बरामद किए गए। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शेखपुरा स्थित चरी के खेत से शराब का जखीरा बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम थाना खैरगढ़ के शेखपुरा निवासी श्याम बरन, राजभान बताए। आरोपियों ने फरार साथी का नाम व्यापारी उर्फ सत्यवीर सिंह बताया।

 

पुलिस के अनुसार मौके से प्लास्टिक की चार बोरी में 1300 क्वार्टर देशी शराब अवैध शराब संतरा मसालेदार हरियाणा ब्रांड, एक कट्टा में 90 अद्दा देशी शराब संतरा ब्रांड हरियाणा की शराब, दो पेटी में अद्दा बोतल देशी शराब अवैध संतरा हरियाणा प्रदेश की शराब,17 पेटी क्वार्टर देशी शराब अवैध संतरा देशी ब्रांड के साथ टीवीएस मोटर साइकिल को बरामद किया है।

 

पुलिस ने बताया कि हरियाणा ब्रांड की शराब की तस्करी कर क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed