{"_id":"5f00b7228ebc3e42ff642f48","slug":"crime-firozabad-news-agr449056643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसेगी फिरोजाबाद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसेगी फिरोजाबाद पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से मुठभेड़ के दौरान सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद डीजीपी ने सभी जिलों के कप्तानों को अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। शासन से आदेश मिलने के बाद फिरोजाबाद पुलिस ने थानेवार सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है।
कानपुर के थाना चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश के दौरान बदमाशों की फायरिंग में सीओ, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है। घटना के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में हिस्ट्रीशीट रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए गए हैं।
एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर जिले की पुलिस सभी हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाल रही है। थानेवार ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिले की जेल में बंद हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी कराई जाएगी। वहीं रिहा होने वाले अपराधियों की वर्तमान स्थिति को देखा जाएगा। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटरों का इतिहास खंगलवाया जा रहा है। मीटिंग कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनवाई जा रही है। पुलिस सभी अपराधियों पर अंकुश लगाएगी।