{"_id":"5eea0cd18ebc3e431836cc37","slug":"crime-firozabad-news-agr4464925129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारखी धौंकल में मामूली बात को लेकर मारपीट,फायरिंग,महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारखी धौंकल में मामूली बात को लेकर मारपीट,फायरिंग,महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। थाना क्षेत्र के नारखी धौंकल में मामूली बात को लेकर मंगलवार देरशाम दो पक्षों में मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई। मारपीट और पथराव में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। एसएचओ नारखी विनोद कुमार ने कहा मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के नारखी धौंकल निवासी ललिता देवी पत्नी संजय सिंह मंगलवार शाम नल से पानी भर रही थी। तभी दूसरे पक्ष के युवक ने महिला के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। वे शिकायत करने के लिए विपक्षी के घर पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। परिवार की महिलाएं थाने की ओर शिकायत करने के लिए निकलीं तो उन्हें आरोपियों ने रास्ते में भी पीटा। फायरिंग में गोली लगने से ओमवती पत्नी रामभरोसेलाल, संजय पुत्र रामभरोसे लाल, छोेटी पत्नी कालीचरन व रीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार घायल हो गई।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ओमवती को आगरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के कुलदीप (54) पुत्र नर सिंह पाल एवं उसका बेटा रघुराज सिंह मारपीट की घटना में घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार ने कहा कि दो पक्षों में मामूली बात को लेकरमारपीट एवं पथराव हुआ है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला को हो सकता है कि कोई नुकीली वस्तु लग गई होगी। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।