{"_id":"5e876d1f8ebc3e773d188405","slug":"crime-firozabad-news-agr4365725187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच चोरों ने लगायी ज्वैलर्स की दुकान में सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच चोरों ने लगायी ज्वैलर्स की दुकान में सेंध
विज्ञापन
टूंडला अनाज की मंडी में स्वर्णकार की दुकान में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। लॉकडाउन के बीच चोरों ने घनी आबादी स्थित ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगा दी। चोरों ने पहले दुकान पर लगे जाल को काट दिया। जब वहां से भी प्रवेश नहीं कर सके तो सीढ़ियों की दीवार व फर्श काटकर अंदर प्रवेश कर गए। चोर 25 हजार कैश व चांदी सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। गनीमत रही चोर लॉकर को नहीं तोड़ सके।
देश में लॉकडाउन के चलते सारी दुकानें विगत 22 मार्च से ही बंद हैं। नगर के सारस्वत एन्क्लेव निवासी रामकुमार वर्मा की सुमित ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब वह दुकान से कुछ सामान निकालने पहुंचे थे। दुकान का शटर खोलकर अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख दंग रह गये। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था तथा ड्रोज खुली पड़ी थी। जब उन्होंने सीढ़ियों की ओर जाकर देखा तो दरवाजा खुला पड़ा था। इतना ही नहीं दरवाजे के बगल की दीवार व फर्श कटा हुआ था।
जब छत पर पहुंचे तो दुकान के बगल में लगा जाल भी कटा पाया। सेफ में सारा जेवर जैसे के तैसे रखा देख उन्हें तसल्ली हुई। राम कुमार के मुताबिक चोर दुकान से 25 हजार रुपये का कैश व हजारों रुपये की चांदी एवं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गये हैं। सर्राफ ने चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि ज्वैलर्स के यहां से आभूषण चोरी नहीं हुए हैं, चोर मात्र डीवीआर व कुछ पैसे चोरी कर ले गये हैं। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।