{"_id":"5e876c698ebc3e7692503945","slug":"crime-firozabad-news-agr436572440","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नीम खेरिया में बीती रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
नीम खेरिया में कुछ लोग बड़े शहरों से लौटे हैं। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने प्रशासन को उनका चेकअप कराने के लिए दी थी। जिसको लेकर गांव के ही मिथुन ने ग्राम प्रधान पति से विरोध किया और दोनों में कहा सुनी हो गई। प्रधान पक्ष का आरोप है कि इसी बात को लेकर मिथुन अपने साथी अजब सिंह, संदीप और अंजेश को लेकर उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आए। इसमें ग्राम प्रधान मिथलेश और उसकी जिठानी ज्ञानदेवी घायल हो गई। ज्ञानदेवी के सिर में गंभीर चोट आई है।
घायलावस्था में ग्रामीण महिला को लेकर अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में प्रधान पति रामबाबू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।