फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

मुआवजे की मांग को लेकर स्कूल में रखा शव

Sun, 29 Mar 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्कूल में चिनाई करते समय दीवार गिरने से हुई मजदूर की मौत मामले में परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर आए और स्कूल में रख दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना पर तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को समझा कर मामला शांत कराया। नगला सुंदर निवासी जगदीश अपने स्कूल का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार को उनके स्कूल पर मिस्त्री और मजदूर चिनाई कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे अचानक गारे में चिनी जा रही दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इससे मलबे में दबकर मिस्त्री संजू (35) और मजदूर लाखन उर्फ करू (45) निवासी वैरई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां से आगरा जाते समय लाखन उर्फ करू की मौत हो गई थी। पुलिस ने लाखन की पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर स्कूल संचालक संजय सिंह और जगदीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर तीन बजे शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवारीजन शव को लेकर सीधे नगला सुंदर पहुंचे और शव को स्कूल परिसर में रख कर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में हलचल तेज हो गई। सूचना पर तहसीलदार सत्यप्रकाश और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया। परिजनों ने रविवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed