{"_id":"5db848be8ebc3e93a04ea5e6","slug":"crime-firozabad-news-agr412696483","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी प्लाजा में दुकानदारों में मारपीट,हंगामा,फोर्स पहुंचा पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी प्लाजा में दुकानदारों में मारपीट,हंगामा,फोर्स पहुंचा पहुंचा
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित सिटी प्लाजा में दुकानदार आपस में भिड़ गए। मौके पर फोर्स के साथ पहुंची सीओ सिटी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के सिटी प्लाजा मार्केट में दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट और हंगामा होने पर देखते ही देखते दुकानों के शटर गिर गए। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना रसूलपुर के दुर्गेशनगर निवासी दानिश खां पुत्र होशियार खां की थाना उत्तर क्षेत्र के सिटी प्लाजा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान हैं। उसके पड़ोस में ही सनी की रेडीमेड की दुकान हैं। मंगलवार दोपहर तकरीबन 12 बजे रेडीमेड कपड़ों के दाम को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच बहस एवं गालीगलौज हो गई। बहस एवं गालीगलौज के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कुछ युवकों को बुला लिया। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होते ही मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई दुकान का शटर गिराने के साथ भागने लगा।
मारपीट और हंगामा की सूचना पर सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह, एसएचओ उत्तर केडी शर्मा, दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया व रसूलपुर बीडी पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ सिटी ने दुकानदारों से बातचीत की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में एसएचओ थाना उत्तर केडी शर्मा ने बताया कि रसूलपुर के दुर्गेशनगर निवासी दानिश खां और सनी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष पर मारपीट किए जाने के लिए कुछ युवकों को बुलाने का आरोप लगाया है। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
फिरोजाबाद। सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह ने सिटी प्लाजा में पहुंचकर दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने दुकानदारों को बुलाने का प्रयास किया लेकिन अधिकांश दुकानदार नहीं पहुंचे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में नीचे की ओर से युवक ऊपर की ओर भागते नजर आए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चिह्नांकन कर रही है।