फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

इंदुमई के पास हाईवे पर महिला को गोली मारी, गंभीर

Sat, 19 Oct 2019 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
crime
थाना मक्खनपुर के गांव इंदुमई में महिला नीलम के गोली लगने के बाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार करा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के इंदुमई के समीप दवा लेने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। फायरिंग और लोेगों द्वारा दी गई जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में महिला को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के इंदुमई निवासी नीलम देवी (35) पत्नी रामनरेश शनिवार सुबह करीब दस बजे घर से दवा लेने के लिए फिरोजाबाद जाने के लिए निकली थी। गांव के बाहर हाईवे पर फिरोजाबाद जाने के लिए टेपों का इंतजार कर रहीं थी। तभी मौके पर पहुंचे दो बाइक सवार युवकों ने महिला पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली महिला के पेट और एक गोली पीछे रीढ़ की हड्डी के पास से निकल गई। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इधर, फायरिंग के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। वहंी फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। जानकार पर एसएचओ मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा में जेल में बंद है महिला का पति
फिरोजाबाद। इंदुमई निवासी जगदीश की हत्या कर दी गई थी। मामले में फायरिंग में घायल नीलम के पति रामनरेश, पूर्व प्रधान कमलेश, राशन डीलर दलवीर एवं पूर्व प्रधान के दो लड़कों को नामजद किया गया था। रामनरेश ने 30 अप्रैल 2015 को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। तभी से वह जेल में बंद है। रामनरेश के एक बेटा जानू (नौ) एवं एक बेटी जाह्नवी (छह) वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed