{"_id":"5d8276778ebc3e013c6cb2d9","slug":"crime-firozabad-news-agr4064237103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने लगाया प्रधानाचार्य और शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने लगाया प्रधानाचार्य और शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद। नगर के एक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ प्रधानाचार्य और शिक्षक ने मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। शिक्षिका को ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाए। इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी नगर के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में वर्ष 2018 में पढ़ाने के लिए आई। शिक्षिका का आरोप है कि तीन मई को विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक ने उसे बहाने से अपने कमरे में बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रधानाचार्य और शिक्षक ने उसकी क्लीपिंग भी बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करके उससे संबंध बनाने लगे। इस दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई।
शिक्षिका के गर्भवती होने की जानकारी जब परिवारीजनों को हुई तो सभी हैरान रह गए। पूछताछ में शिक्षिका ने बताया कि उसके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक ने दुष्कर्म किया। जब शिक्षिका के परिजनों को इस मामले की हकीकत पता हुई तो 16 सितंबर को पीड़िता की मां पीड़ित शिक्षिका को लेकर थाना आई और तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर और रामेश्वर के खिलाफ दुर्ष्कम की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।