{"_id":"6032a04a8ebc3ee8ee599838","slug":"crime-accident-police-dead-firozabad-news-agr4817130101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। नेशनल हाईवे स्थित मल्हापुर गांव के समीप शनिवार रात करीब दस बजे डीसीएम अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिवारीजनों को सूचना दी।
कस्बा मटसेना निवासी राहुल कुमार (26) अपने छोटे भाई सुनील कुमार (18) के साथ बाइक से अपनी ससुराल इटावा जा रहा था। दोनों भाई शनिवार रात करीब दस बजे सिरसागंज थानाक्षेत्र स्थित मल्हापुर गांव के समीप पहुंचे थे। तभी तेजगति से आ रही डीसीएम चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे अनियंत्रित डीसीएम बाइक से टकरा गई।
हादसे में राहुल और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज गिरीश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उधर शवों के पास से मिले मोबाइल पर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे
पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि सुनील के पिता सतीश मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे। सतीश का बड़ा बेटा शनि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उसकी तैनाती मटसेना स्वास्थ्य केंद्र पर है। सतीश अपने सभी सातों पुत्रों के साथ पिछले कई सालों से मटसेना में रहता था।
मजदूरी करते थे
परिवारीजनों ने बताया कि सुनील और राहुल की नौकरी नहीं लगी थी। राहुल की शादी हो चुकी थी। वह अपने भाई राहुल के साथ मजदूरी करके परिवार का हाथ बंटाने का कार्य करते थे। दोनों बेटे की मौत के बाद परिवारीजनों का हाल बेहाल है।