फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cricket match,shikohabad news,cricket leaugue,cricket touranament,Adarsh krisna college,Adarsh krisna college ground,AK college ground

पालीवाल क्लब ने एके कॉलेज की टीम को हराकर जीती ट्रॉफी

Mon, 05 Jul 2021 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
cricket match,shikohabad news,cricket leaugue,cricket touranament,Adarsh krisna college,Adarsh krisna college ground,AK college ground
शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण क्रिकेट टूर्नामेंट एके कॉलेज के ग्राउंड पर खेला गया। फाइनल मैच पालीवाल क्लब और एके कॉलेज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पालीवाल क्लब ने 41 रनों से मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर टूर्नामेंट का समापन किया।
विज्ञापन

आदर्श कृष्ण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के लिए पालीवाल क्लब के कप्तान अंकित और एके कॉलेज के कप्तान मनी यादव के बीच टॉस हुआ। पालीवाल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में सात विकेट खोकर 233 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एके कॉलेज क्रिकेट क्लब की टीम ने अपने सभी ओवर खेल कर मात्र 192 रन ही बनाए। इस तरह पालीवाल क्लब ने 41 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में पालीवाल क्लब की रोमांचक जीत पर टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। फाइनल मैच में 56 रन बनाने वाले मोनू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। कमेटी में प्रभू, मनी, अनुज, अभिषेक, अमन, जोनू, सूरज, रिषभ, बिक्रम यादव, गौरव यादव, आकाश यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। सेवा निवृत उप निरीक्षक दिगंबर सिंह यादव, ज्ञानेंद्र, सत्यवीर और ब्रह्मदेव आदि ने विजेता और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को आर्शीवाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed