फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cricket match

ग्वालियर को हरा फिरोजाबाद ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
cricket match
टूंडला (फिरोजाबाद)। बृहस्पतिवार को हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर के कंपनी बाग मैदान पर हुआ। ग्वालियर और किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद के बीच हुआ पहला मैच फिरोजाबाद की टीम ने 226 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

नगर के रेलवे कंपनी बाग मैदान पर 15वें क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कबूतर उड़ाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में टॉस जीतकर फिरोजाबाद की किड्स कॉर्नर टीम ने पहले बैटिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज तेजेन्द्र सिंह ने 41 गेंदों पर 125 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

करन चैधरी ने 50 गेंदों पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर की टीम मात्र 71 रन बनाकर ही ढेर हो गई। फिरोजाबाद के गेंदबाज विशाल, शोएब ने दो-दो और तेजेन्द्र व नीरज ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच किड्स कॉर्नर के बल्लेबाज तेजेन्द्र सिंह रहे। कमेंट्री नौशाद नजीर और स्कोरिंग दीपक कुमार व शादाब कुरैशी ने की। अंपायरिंग आकिल जावेद, नेहरू शंखवार व दीपा सैनी ने की। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक डीके दीक्षित, मयंक भटनागर, विकास पालीवाल, नरेश कुमार, जावेद अली, नितिन दीक्षित, गुड्डा दीक्षित, अजय दीक्षित, मनीष चौधरी, प्रेम सागर लल्ला, अरविंद बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed