फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crackdown on vehicles running without pollution checks will be tightened

Firozabad News: बिना प्रदूषण जांच के दौड़ रहे वाहनों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 27 Nov 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on vehicles running without pollution checks will be tightened
फिरोजाबाद। टीटीजेड एरिया सुहागनगरी में बगैर प्रदूषण सर्टिफिकेट (पीयूसी) जांच सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया, चार पहिया व लोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान के तहत पीयूसी प्रमाण पत्र के बगैर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर चालान व सीज किए जाने की कार्रवाई होगी। टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद की हवा में वाहनों से निकलने वाले धुआं से उत्सर्जित कार्बनिक तत्वों की मात्रा में इजाफा हो रहा है। बगैर पीयूसी जांच सड़कों पर दौड़ रहे वाहन काला धुआं उगल रहे हैं। बीते दिन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान की बैठक में इस पर चर्चा हुई। जिले में वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या कम होने की बात सामने आई। इस कारण अधिकांश दोपहिया व तीन पहिया वाहन चालक अपने वाहनों की जांच नहीं करा पाते हैं। डीएम रमेश रंजन ने वाहनों की जांच के लिए जिले में पीयूसी सेंटर बढ़ाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

---
अधिकांश दोपहिया नहीं कराते पीयूसी पर जांच
अनुमान के मुताबिक अकेले सुहागनगरी में दो से तीन साल पुराने दोपहिया वाहनों में से अधिकांश के पास प्रदूषण जांच संबंधी प्रमाण पत्र नहीं हैं। इसका मुख्य कारण चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण व हेलमेट की जांच करने वाले यातायात व एआरटीओ विभाग दोपहिया व चार पहिया वाहन की चेकिंग के दौरान पीयूसी प्रपत्र की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन

---
कसेगा शिकंजा, वाहन होंगे सीज, लगेगा चालान
वाहनों की नियमित प्रदूषण जांच नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसा जाएगा। चेकिंग के दौरान प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ वाहन को सीज करने व चालन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed