फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cow protection group workers created ruckus at Nagla Beach cow shelter.

Firozabad News: नगला बीच गोशाला पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 06 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cow protection group workers created ruckus at Nagla Beach cow shelter.
फिरोजाबाद। थाना रजावली के नगला बीच स्थित गोशाला में शुक्रवार को कैटल फीड की बोरियां ले जाने को लेकर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने केयरटेकर पर गायों का चारा बेचने का आरोप लगाया। असल में, सचिव धीरेंद्र सिंह ने नगला बीच और नारखी धौंकल गोशाला का कुल 196 बोरी स्टॉक एक ही जगह उतरवा दिया था, जिसे बाद में दूसरी गोशाला भिजवाया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे बीडीओ नारखी ओमप्रकाश सिंह और एडीओ पंचायत सुरेंद्र भाटी ने कार्यकर्ताओं को स्थिति स्पष्ट की और केयरटेकर पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हंगामे में विवेक ठाकुर, लवकुश, अजय ठाकुर, हिमांशु गुप्ता, निखिल परमार, मोहित राघव, अरुण ठाकुर और देवेश ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रभारी डीपीआरओ रामानुज शुक्ला ने सभी पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे जारी रोस्टर के अनुसार अपने क्लस्टर की ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से बैठें, ताकि ग्रामीणों को शिकायतों के लिए मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed