फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cow dead in goshala

गोशाला में गाय के शव को कुत्तों ने नोंच खाया

Fri, 29 Nov 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
cow dead in goshala
टूंडला के मदावली स्थित गोशाला में खड़ी भूखी-प्यासी गाएं - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। एक तरफ प्रदेश सरकार गोवंशों के संरक्षण की दम भरती है और दूसरी तरफ गोवंश गोशालाओं में दम तोड़ रहे हैं। उनके शवों को कुत्ते नोंच रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते गोशालाओं का बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र में घूम रहे गोवंशों को आश्रय देने के लिए सरकार ने मदावली में गोशाला का निर्माण कराया था। गोशाला में लगभग 50 से अधिक गाय हैं। शुक्रवार को गोशाला में गाय का शव कुत्तों द्वारा नोंचे जाने की खबर फैल गई। मौके पर लोग पहुंचे तो पाया कि गोशाला में एक दिन पुराना गाय का शव पड़ा हुआ था। शव को कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। कुछ दूरी पर एक दूसरी गाय मौत से संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच एक मैदान पर खड़ी गाय सर्दी से ठिुठर रही थीं। सुबह करीब 10 बजे तक गोशाला के गेट पर ताला लगा हुआ था। गायों को खाने को कुछ नहीं दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन किसी ने भी गोशाला की ओर ध्यान नहीं दिया। बताया जाता है कि गायों को चार-चार दिन चारा नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालन विभाग द्वारा इसकी देख-रेख की जा रही है। गायों के चारे-पानी को हर माह लाखों रुपये का बजट भी आ रहा है। बावजूद इसके गायों की हालत बंद से बत्तर बनी हुई है। गांव के कुछ गो सेवकों ने बताया कि वह आपस में चंदा करके गायों के चारे-पानी का इंतजाम करते हैं। पशु पालन विभाग गायों को लेकर पूरी तरह अनदेखा बना हुआ है।

कोई बजट नहीं मिला
गो सेवकों की मदद से पूरा इंतजाम कर रहे हैं। अभी तक कोई बजट नहीं मिला है। न ही गोशाला किसी भी संस्था के सुपुर्द की गई है। चौकीदार न होने के कारण कुछ लोग मरे हुए पशुओं को गोशाला में फेंक जाते हैं। व्यवस्थाएं हम अपने स्तर से ही कर रहे हैं।
प्रभुंजन शुक्ला- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed